सासाराम, जून 12 -- सासाराम, एक संवाददाता। देश की आजादी के महानायक निशान सिंह के बलिदान स्थल गौरक्षणी स्थित स्मारक को अतिक्रमण मुक्त कर पार्क निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कराने की मांग को लेकर जिला भाजपा के मुख्य प्रवक्ता डॉ. विनोद सिंह उज्जैन ने बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बलिदान स्थल एवं स्मारक की ऐतिहासिक महत्ता को देखते हुए इसके संरक्षण, सुरक्षा और विकास की मांग की गई। इस अवसर पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि देश की आजादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की धरोहरों एवं स्मारक स्थलों को संरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- बलिदान स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग, मंत्री को सौंपा ज्ञापन मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्...