बलिदान दिवस पर सुखदेव, राजगुरू और भगत सिंह को किया याद
सोनभद्र, मार्च 23 -- सोनभद्र, संवाददाता। शहीद स्थल प्रवंधन ट्रस्ट करारी के तत्वावधान में शहीद दिवस पर सुखदेव, राजगुरू, भगत सिंह को याद किया गया। इस दौरान तिरंगा झंडा रोहण कर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद काव्य पाठ का आयोजन किया गया। वरिष्ठ कवि शिवदास चंदौली ने वंदना सुनाई। इसके बाद भदोही से आए कवि संदीप कुमार बालाजी की नाट्य कृति अमरो बीरा का भव्य विमोचन किया गया, जो शहीद ए आजम भगत सिंह को समर्पित रहा। ओमप्रकाश त्रिपाठी ने जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी का विश्लेषण किया तो वहीं रामनाथ शिवेन्द्र वरिष्ठ कथा कार ने वीर शहीदों के व्यक्तित्व का विशद विवेचन व योगदान की चर्चा किया। कमलेश खांबे ने भगत सिंह को शहीद ए आजम क्यों कहा जाता है इसके संदर्भ में व्याख्यान दिया। श्रृंगार की कवयित्री कौशल्या कुमारी चौहान ने मुझको अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.