गाजीपुर, अप्रैल 13 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय गांव स्थित शहीद विश्वनाथ इंटर कॉलेज परिसर में बलिदान दिवस श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। देशभक्ति गीतों और लोकनृत्यों से पूरा वातावरण देशप्रेम की भावना से सराबोर हो उठा। मुख्य अतिथि अंबिका चौधरी और विशिष्ट अतिथि विधायक मन्नू अंसारी ने बलिदानी विश्वनाथ यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत छात्राओं के स्वागत गीत और सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद छात्रों ने देशभक्ति गीत, सामूहिक और एकल नृत्य, राजस्थानी, पंजाबी, डांडिया और कव्वाली प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह भी पढ़ें- मैमोरियल पब्लिक स्कूल में बैसाखी व आंबेडकर...