बलिदान दिवस पर श्याम प्रसाद मुखर्जी को किया याद
हल्द्वानी, जून 23 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मंगलवार को भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। सांसद अजय भट्ट ने डॉ. मुखर्जी को भारत माता का महान सपूत और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक बताया। जनसंघ के संस्थापक डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धाजंलि दी।सांसद भट्ट ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए समर्पित रहा। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में एक देश, एक विधान और एक निशान की अवधारणा को लेकर संघर्ष किया। राष्ट्र की एकता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्श आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण के लिए प्रेरित करते हैं। यह भी पढ़ें- बलिदान द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.