बलिदान दिवस पर याद की गई महारानी दुर्गावती
श्रावस्ती, जून 24 -- भिनगा (श्रावस्ती), संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यालय भिनगा में बुधवार को महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह यादव ने कहा कि गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती गढ़ मंडला की रानी थी। जबलपुर उनके राज्य का केंद्र था। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान भिनगा विधायक इन्द्राणी वर्मा, पूर्व विधायक असलम राईनी, पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रमजान ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर राजा खान, रामराज बौद्ध, शिव पूजन यादव, राजू पटेल, मुलायम यादव, भरत लाल यादव, काली चरण यादव, रामप्रगास यादव, आतिफ राईनी, घिराऊ यादव सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बलिदान दिवस पर याद क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.