वाराणसी, मार्च 24 -- वाराणसी। मां भारती के अमर बलदानी सपूत सुखदेव, राजगुरू एवं भगत सिंह के बलिदान दिवस की याद में सोमवार को स्वामी विवेकानंद प्रवास स्थल संरक्षण समिति के तत्वाधान में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि वाराणसी रेंज के डीआईजी शिवहरी मीणा रहे। अध्यक्षता सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश सिंह गौतम ने की। अतिथियों ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश के बलदानियों को सदैय याद रखा जायेगा। आज जरूरत इस बात की है कि देश की आजादी के इतिहास, बलदानियों द्वारा दी गयी कुर्बानियों,त्याग और समर्पण से नई पीढ़ी को अवगत कराया जाये। आरंभ में सभी ने अमर शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संयोजन एड.विनोद पांडेय, स्वागत राजकीय पुस्तकालय के अध्यक्ष कंचन सिंह परिहार, नित्यानंद राय, सुरेंद्रनाथ पांडेय, मिलिंद श...