बलिदान दिवस पर याद किए गए भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु
बेगुसराय, मार्च 23 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। गायत्री मंदिर परिसर में सोमवार को गायत्री परिवार के द्बारा बलिदान दिवस मनाया गया। इसमें सबसे पहले भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के तस्वीर पर पुष्पांजलि दी और माल्यार्पण किया जिन्होंने देश की आजादी में अपनी कुर्बानी दे दी। आयोजक सुशील सिंघानिया ने कहा कि भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को पंजाब के जांग जिला में हुआ था। वे एक युवा क्रांतिकारी थे। उन्होंने लाला लाजपत राय की हत्या का बदला लेने के लिए जेपी सांडर्स की हत्या कर दी थी। उन्होंने केंद्रीय विधान सभा में बम फेंककर ब्रिटिश सरकार के खिलाफ विरोध किया था। जबकि, क्रांतिकारी सुखदेव का जन्म 15 मई 1907 को पंजाब के लाहौर में हुआ था। वह एक अनुशासित क्रांतिकारी थे। उन्होंने भगत सिंह और राजगुरु के साथ मिलकर आजादी की लड़ाई लड़ी थी। सुखदेव ने भगत सिंह को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.