बलिदान दिवस पर याद किए गए अमर शहीद मंगल पांडेय
लखनऊ, अप्रैल 8 -- लखनऊ, संवाददाता। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद पंडित मंगल पांडेय के बलिदान दिवस पर बुधवार को प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। लोगों ने अमर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्रभक्ति का संकल्प लिया।इस अवसर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए ब्राह्मण परिवार के महासचिव राम केवल मिश्रा ने अमर शहीद मंगल पांडेय की वीर गाथा सुनायी। उन्होंने सभी से शहीद मंगल पांडेय के बलिदान को हमेशा याद रखने की अपील की। अखिल भारतीय ब्राह्मण संगठन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष असीम पांडेय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आजादी के नायक मंगल पांडेय जी को भारत रत्न प्रदान किए जाने की मांग रखी। मुख्य अतिथि आचार्य राम बहादुर दुबे ने मंगल पांडेय की आजादी की कथा को पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने की बात की।इस मौके पर ओम ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.