ललितपुर, जून 25 -- ललितपुर। वीरांगना महारानी दुर्गावती चंदेल के बलिदान दिवस पर अमझरा मंदिर स्थित चंदेल आश्रम में चंदेल समाज का एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष शिवकुमार चंदेल ने कहा कि के दिखाए रास्ते पर चलने से ही समाज मजबूत होगा। इस मौके पर वक्ताओं ने युवाओं को शिक्षित व जागरुक बनाने तथा सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर दिया। विशेष रूप से मृत्युभोज जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने तथा शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प समाज के सभी लोगों ने लिया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का आधार है। सामाजिक बुराइयों को समाप्त करके ही समाज को नई दिशा दी जा सकती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक उत्थान पर विशेष चर्चा हुई। सर्वसम...