गोड्डा, मार्च 24 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर आज राष्ट्रीय विभूति मंच के तत्वाधान में भगत सिंह स्मारक स्थल गोड्डा मे तीनों शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सचिव राजेश कुमार झा ने कहा कि 23 मार्च, 1931 को लाहौर जेल मे भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने हंसते हंसते फांसी के फंदे को चूमकर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। आज पूरा राष्ट्र उन्हें याद कर रहा है। लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिए इन तीनों ने 17 दिसंबर 1928 को लाहौर में जॉन सांडर्स की हत्या कर दी थी। गूंगी बहरी ब्रिटिश सरकार को जगाने के लिए इन्होंने केंद्रीय असेंबली में बम फेंका और गिरफ्तार हो गए। मेरा रंग दे बसंती चोला... गाते गाते फांसी के फंदे को चूमा। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.