बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी गई श्रद्धांजलि
बलरामपुर, जून 23 -- तुलसीपुर, संवाददाता। भाजपा मंडल तुलसीपुर की तरफ से मंगलवार को महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस दौरान बूथ संख्या-400 पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्याम प्रसाद की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। पूर्व मंडल अध्यक्ष बृज गोपाल पांडेय ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता व सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। यह भी पढ़ें- बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि देशहित में दिया गया उनका सर्वो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.