मैनपुरी, जनवरी 31 -- भोगांव। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर व्यापार मंडल के तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। शुक्रवार को अभियान का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी के बलिदान दिवस पर स्वच्छता अभियान शुरू करना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। नगर को सुंदर और रोगमुक्त बनाने के लिए केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। व्यापार मंडल अध्यक्ष नितिन उमेश ने बताया कि यह अभियान आगामी तीन दिनों तक नगर के विभिन्न वार्डों एवं सार्वजनिक स्थलों पर चलाया जाएगा। इस मौके पर बदरूननिशा बेगम, सुघर सिंह कठेरिया, सुरेंद्र शंखवार, सत्येंद्र शाक्य, लालू वर्मा, राम अरोरा, अजय मिश्र, हिमांशु वर्मा, एसके सनातनी, सभासद कलीमउद्दीन, ऋतिक भारद्वाज व शिवशंकर वर्मा आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.