बलिदान दिवस पर अमर शहीद महावीर सिंह राठौर के आदर्शों पर चलने का युवाओं ने लिया संकल्प
एटा, मई 17 -- राजा का रामपुर, देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद महावीर सिंह राठौर का बलिदान दिवस पर रविवार को राजा का रामपुर में श्रद्धांजलि सभा हुई। सभा में लोगों ने उनके बलिदान, देशभक्ति को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। युवाओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अमर शहीद महावीर सिंह स्मारक बालिका विद्यालय परिसर में स्थापित प्रतिमा पर भाजपा नेता अर्जुन सिंह राठौर समेत नगर के गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम में लोगों ने शहीद महावीर सिंह राठौर के जीवन संघर्ष और देश की स्वतंत्रता के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। भाजपा नेता अर्जुन सिंह राठौर ने कहा कि जनपद एटा के लिए यह गर्व की बात है कि अमर शहीद और महान क्रांतिकारी महावीर सिंह राठौर का जन्म इसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.