बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया गुड फ्राइडे
भदोही, अप्रैल 3 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित चर्च पर शुक्रवार को गुड फ्राइडे का पर्व बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में जुटे ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु का स्मरण कर उनके बलिदान की चर्चा की। पादरी ने प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु यीशु अपने बच्चों के सभी पाप एवं उनके द्वारा किए गए कर्मों को अपने ऊपर लेकर संसार को मुक्ति दिलाने का कार्य किया। आज ही के दिन आततायियों ने प्रभु यीशु को क्रुश पर लटका दिया था। गुड फ्राइडे (पवित्र शुक्रवार) इसाई धर्म का दूसरा प्रमुख त्योहार है। ईस्टर रविवार से तीन दिन पूर्व प्रति वर्ष गुड फ्राइडे मनाया जाता है। ईस्टर इसाई धर्म में पवित्र दिन माना जाता है। जिस दिन प्रभु तीन दिन बाद पुनः जीवित होकर अपने बच्चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.