सहारनपुर, फरवरी 28 -- बलिदानी क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में ब्राह्मण समाज द्वारा बनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने यूजीसी कानून के खिलाफ आगामी 8 मार्च को दिल्ली में आंदोलन की घोषणा की। देवीकुंड रोड स्थित आश्रम पर आयोजित कार्यक्रम में अखंड भारत एक भारत निर्माण का संकल्प लिया गया। इस दौरान रोहित कौशिक ने कहा की बलिदानी चंद्रशेखर आजाद देश के करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने समाज के युवाओं से चंद्रशेखर आजाद को अपना आदर्श मानकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कहा कि भाजपा सरकार यूजीसी कानून के नाम पर स्वर्ण समाज को बर्बाद करने की साजिश रच रही है जिसे किसी कीमत पर कबूल नहीं किया जाएगा। इसके विरोध में दिल्ली में पूरे देश का स्वर्ण समाज एकत्र होगा। एनआरआई राकेश शर्मा ने कहा कि सवर्ण समाज अपनी ताकत को पहचानें और यू...