रुद्रपुर, अप्रैल 9 -- प्रवीण कोहली, खटीमा। गुरुवार को खटीमा में आयोजित सीएचडी कैंटीन के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनकी सरकार वीर बलिदानियों और सैनिकों के सम्मान में कई योजनाएं चला रही है। प्रदेश सरकार ने बलिदानियों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया है। साथ ही, सरकारी नौकरी के लिए आवेदन की समयसीमा को 2 वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष कर दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक परिवार इस सुविधा का लाभ उठा सकें। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार वीर बलिदानियों की स्मृति को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए देहरादून में एक भव्य सैन्य धाम का निर्माण कर रही है। यह धाम प्रदेश के शहीद सैनिकों के सम्मान का प्रतीक होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि वीरभूमि भी है, जहां के वीर सपूतों ने देश की रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.