बलिगांव में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी तेज
औरंगाबाद, जून 25 -- रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के बलिगांव पंचायत स्थित बलिगांव मध्य विद्यालय परिसर में 9 जुलाई को बिहार के लेनिन कहे जाने वाले अमर शहीद जगदेव प्रसाद की आदमकद प्रतिमा के अनावरण अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारी को लेकर जगदेव विचार मंच के बैनर तले बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता बैठक की अध्यक्षता राम प्रसाद मेहता ने की, जबकि संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष मधुकर कुशवाहा एवं अशोक मेहता ने किया। इस दौरान अतिथियों का अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया गया। रफीगंज विधायक प्रमोद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम निर्धारित है और एनडीए के सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर इसे सफल बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमर शहीद जगदेव प्रसाद ने सामाजिक समानता की लड़ाई लड़ी और जात-पात से ऊपर उठकर समाज के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.