आरा, जनवरी 2 -- जगदीशपुर,निसं। आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और लाठी डंडे चले। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिलचस्प यह है कि दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर सोने के गहने छीनने और घर की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है। पहले पक्ष के वीरेंद्र यादव का आरोप है कि मुकेश यादव, चंदन यादव सहित चार लोग लोहे की रॉड और लाठी लेकर उनके दरवाजे पर आ धमके। रॉड से उन पर जानलेवा हमला किया। जवाबी प्राथमिकी में जगन्नाथ यादव ने बताया कि शोर सुनकर जब वे बाहर निकले तो देखा कि उनके नाती टुनटुन को वीरेंद्र यादव और उनके परिवार के लोग पीट रहे थे। रोकने पर अभियुक्तों ने जगन्नाथ यादव पर भी लाठी बरसाईं। पुलिस जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...