बलिगांव थाना क्षेत्र से 404.160 लीटर अवैध शराब एवं बीयर बरामद
हाजीपुर, जुलाई 8 -- जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के क्रम में उत्पाद विभाग द्वारा महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए बलिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अगरेल खुर्द से बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की गई है। उत्पाद विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान किंगफिशर बीयर (500 एमएल) के 08 कार्टन में कुल 96.000 लीटर बीयर, इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की (375 एमएल) के 12 कार्टन में 108 लीटर विदेशी शराब, इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की (180 एमएल) के 14 कार्टून में 120.960 लीटर विदेशी शराब,रॉयल स्टैग व्हिस्की (375 एमएल) के 04 कार्टन में 36 लीटर विदेशी शराब तथा ग्रैंड पार्टी व्हिस्की (180 एमएल) के 05 कार्टन में 43.200 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस प्रकार कार्रवाई के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.