बलिगांव थाना क्षेत्र में पॉल्ट्री फार्म से 1740.240 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद
हाजीपुर, सितम्बर 7 -- बिहार सरकार की पूर्ण शराबबंदी नीति एवं मद्य निषेध कानून को प्रभावी रूप से लागू करने तथा जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए उत्पाद विभाग द्वारा लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा बलिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अगरेल खुर्द स्थित एक पॉल्ट्री फार्म में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।
छापेमारी का विवरण छापेमारी के दौरान पॉल्ट्री फार्म से 750 एमएल की 10 कार्टन,जिसमें कुल 90 लीटर विदेशी शराब तथा 180 एमएल की 191 कार्टन,जिसमें कुल 1650.240 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस प्रकार कार्रवाई के दौरान कुल 1740.240 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई है। इस संबंध में उत्पाद थाना,महुआ द्वारा फरार अभियुक्त के विरुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.