हजारीबाग, मार्च 30 -- इचाक, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ बलात्कार कांड को लेकर सोमवार को इचाक में कैंडल मार्च निकाला गया। जिसका नेतृत्व भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार मेहता ने किया। कैंडल मार्च में विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के दर्जनों युवक और युवती शामिल हुए। मार्च में शामिल लोगों ने दुष्कर्मियों की तत्काल गिरफ्तारी और फांसी की सजा फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से देने की मांग की। इस दौरान नाबालिक के साथ दरिंदगी करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...