सहारनपुर, मार्च 24 -- सहारनपुर। कोतवाली मंडी पुलिस ने शकलापुरी रोड पर मुठभेड़ के दौरान बलवे के एक वांछित को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर पुलिस टीम पर भी फायरिंग की और इस पर कोतवाली मंडी में बलवे का मुकदमा दर्ज था। इसके अलावा पकड़े गए बदमाश के खिलाफ थाना जनकपुरी, नगर कोतवाली कुतुबशेर में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि कोतवाली मंडी पुलिस रविवार की रात शकलापुरी मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक पर आते दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए कच्चे रास्ते की तरफ बाइक मोड़कर भागने लगे। कुछ आगे पीछा किए जाने पर बदमाशों की बाइक स्लिप हो गई। इसके पश्चात बदमाशों ने पुलिस टीम पर दूसरा फायर किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। जिसमें एक बदमाश के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.