बलवा व मारपीट मामले में पूर्व प्रधान समेत चार गिरफ्तार
सहारनपुर, जून 11 -- तीतरों। गांव पापड़ी में दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व ग्राम प्रधान समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सरिया, डंडा और एक कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार गांव पापड़ी में दो पक्षों के बीच आपसी कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया था। मामले में जान से मारने की नीयत से मारपीट, बलवा और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों से जुड़े चार आरोपियों संजीव कुमार, संदीप कुमार, मुजस्सम और अताउर रहमान को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- बलवा व मारपीट मामले में पूर्व प्रधान समेत चार गिरफ्तार पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के समय आरोपियों के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.