शामली, अप्रैल 4 -- शामली। शामली कोतवाली क्षेत्र के बलवा गांव में ट्रेन पलटाने की साजिश के मामले के करीब एक साल बाद भी खुलासा न होने पर कोतवाली पुलिस ने फिर से जांच शुरू कर दी है। इसके तहत कोतवाली के सभी 40 हिस्ट्रीशीटरों को बुलाकर सत्यापन किया जा रहा है, लेकिन कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग रहा है। गत वर्ष 31 मई को कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा के निकट दिल्ली से शामली आ रही पैसेंजर ट्रेन को रात करीब 11 बजे पलटाने की साजिश की गई थी। ट्रैक पर सीमेंट और लोहे का पाइप रखा मिला था, हालांक चालक की सूझबुझ के चलते ट्रेन को पहले ही रोक लिया गया था। इस मामले में शामली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है लेकिन एक साल होने को है अभी तक पुलिस अंधेरे में तीर ही चला रही है। इस कारण कोतवाली पुलिस अभी तक भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। इसके लिए कोतवाली पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.