शामली, जुलाई 21 -- शामली। शहर के बलवा चौराहे पर मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार परिवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां और उसके दो वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता समेत दो अन्य बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी चीनू अपनी 35 वर्षीय पत्नी रीतु और तीन छोटे बच्चों प्रियांशु (2), वंश तथा वंशिका के साथ बड़ौत में अपने मामा के यहां आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। जब उनका परिवार शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित बलवा चौराहे के पास एक रेस्टोरेंट के सामने पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार सभी लोग सड़क पर दूर-दूर ...