बलवंत सिंह बने संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष
बागेश्वर, मई 27 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की गरुड़ इकाई की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। सेनानियों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने तथा उत्तराधिकारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बलवंत सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। ब्लॉक सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को सदैव याद रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, इसलिए उनके परिवारों का सम्मान और अधिकार सुरक्षित रहना आवश्यक है। बैठक के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। साथ ही सरकार से स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को मिलने वाली सुविधाओं को प्रभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.