शामली, नवम्बर 13 -- बलवंती देवी कन्या इंटर कालेज में तीन दिवसीय शालू स्मृति खेल महोत्सव का समापन उत्साह और जोश के साथ किया गया। इस अवसर पर झिंझाना, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, बड़ौत, बागपत, सोनीपत (हरियाणा), सहारनपुर व खतौली की टीमों ने प्रतिभाग किया। तीन दिनों तक चले इस महोत्सव में खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। शालू खेल महोत्सव में खो-खो, कबड्डी,एथलेटिक्स, बैडमिंटन और कैरम क्वाइट जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में जीजीआईसी कांधला की टीम ने विजेता बनकर खिताब अपने नाम किया। 100 मीटर दौड़ में रिया और मानवी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर व सीनियर वर्ग दोनों में बलवन्ती देवी कन्या इंटर कॉलेज की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कि...