पटना, अप्रैल 26 -- बिहार राज्य खाद्यान्न व्यवसायी संघ के पूर्व अध्यक्ष बलराम प्रसाद की चौथी पुणयतिथि रविवार को एक्जीबिशन रोड स्थित संघ कार्यालय में मनायी गई। इस मौके पर संघ के पदाधिकारियों, व्यावसायी सहित कई लोग मौजूद रहे। मौके पर वक्ताओं ने बलराम बाबू की संस्था के संचालन व समाजसेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की गई। उनके प्रति कृतज्ञता और श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर उनके तैल चित्र पर श्रद्धा के साथ फूल चढ़ाया गया। कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष और दीघा विधायक डॉ.संजीव चौरसिया, कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार, अर्जुन प्रसाद गुप्ता, रमाकांत प्रसाद, जितेन्द्र कुमार गुप्ता, राहुल कुमार, सुरज कुमार, शिवनंदन प्रसाद, सुनील कुमार, मुन्नी लाल साहनी, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- लखीसराय: कामरेड सरयुग प्रसाद की 24वीं प...