बिजनौर, मई 30 -- बिजनौर। यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन, बिजनौर का चुनाव कार्यक्रम चांदपुर रोड स्थित रोडवेज वर्कशॉप परिसर में हुआ। इस दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। चुनाव में बलराम सिंह को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा मोहम्मद काशिफ और शाहबुद्दीन को उपाध्यक्ष, अरविंद शर्मा को मंत्री, गुरबाज सिंह और शर्मेन्द्र सिंह को संयुक्त मंत्री, शिवमंगल राम को संगठन मंत्री तथा कैसर अब्बास को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ब्रह्मपाल सिंह, प्रदीप कुमार, साजिद, जागेश कुमार, अशोक कुमार द्वितीय, दिलशाद अहमद, चिराग शर्मा को चुना गया।वहीं, यूनियन पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी और संगठन हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- यूनियन की क्षेत्रीय प्रबंधक कार्य...