गोंडा, अप्रैल 28 -- इटियाथोक, गोंडा, संवाददाता। गोंडा-बलरामपुर हाईवे पर मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। मृतक के तीन नाबालिग बच्चे हैं जो अब बेसहारा हो गए हैं। इटियाथोक क्षेत्र के कलेना गांव निवासी महेश चौरसिया (38) मंगलवार सुबह करीब सात बजे अपना ई-रिक्शा लेकर घर से निकले थे। गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर भरिया लबेदपुर के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनके ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरे। वाहन चालक मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महेश को तत्काल सीएचसी इटियाथोक लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।महेश चौरसिया के परिवार मे...