बलरामपुर, अप्रैल 4 -- सादुल्लाह नगर, संवाददाता। क्षेत्र में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ब्लॉक संसाधन केंद्र रेहरा बाजार में 'स्कूल चलो अभियान' के तहत भव्य रैली निकाली गई। ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। बच्चों के जोश और नारों से पूरा बाजार क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। रैली में परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर बाजार के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया। आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे, पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया जैसे नारों के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों का नामांकन स्कूलों में कराने के लिए प्रेरित किया गया। खंड शिक्षाधिकारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कमाल अहमद, तुलसी राम, संजीब कुमार, भानु स...