नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- चीनी कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को जोरदार खरीदारी देखने को मिली। बलरामपुर चीनी (Balrampur Chini), धामपुर शुगर (Dhampur Sugar), EID Parry, त्रिवेणी इंजीनयरिंग (Triveni Engineering) और उत्तम शुगर (Uttam Sugar) समेत कई शुगर स्टॉक्स (Sugar Stocks) में 3% से 8% तक की तेजी आई। इस तेजी के पीछे ग्लोबल मार्केट में रॉ शुगर फ्यूचर (Raw Sugar Futures) की मजबूत कीमतें, प्रमुख उत्पादक देशों में सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंता और भारत में फेस्टिव सीजन (Festive Season) के दौरान मांग बढ़ने की उम्मीद को अहम वजह माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- पहले ही दिन 24% लुढ़का, 100 रुपये से कम के इस शेयर का बुरा हाल, Rs.76 के नीचे दामकिन शुगर स्टॉक्स में आई तेजी? 6 अक्टूबर मंगलवार को कारोबारी सत्र के दौरान बलरामपुर चीनी मिल्स (Balrampur Chini Mills...