बलरामपुर-सड़क हादसे में युवक घायल, अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज
बलरामपुर, मार्च 18 -- बलरामपुर। ललिया क्षेत्र के ग्राम कोड़री के मजरे कुर्मीपुरवा निवासी बाबा प्रसाद यादव ने 15 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि 13 मार्च रात करीब 8.30 बजे 35 वर्षीय बेटा मनोज यादव बाइक से दवा लेने कोड़री बाजार गया था। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बेटे का गोंडा के एक निज अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। प्रभारी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.