बलरामपुर, जनवरी 28 -- बलरामपुर। रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम विरमापुर के मजरे किरतापुर निवासी गिरीश चंद्र मिश्र ने 20 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि बाइक से बेटा अजय मिश्र (24) व बेटी राजनंदनी (16) गोंडा से घर आ रहे थे। तभी वनघुसरा इटवा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक नशे में था। दोनों बच्चों की हालत गंभीर है। अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। बेटी को अभी तक होश नहीं आया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.