बलरामपुर, नवम्बर 17 -- बलरामपुर संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के एमएससी द्वितीय वर्ष के छात्र छात्राओं ने स्वागत समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में मिस्टर एवं मिस फ्रेशर कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। जिसमें मोहम्मद फैज मिस्टर फ्रेशर एवं अंबिका मिश्रा मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडेय ने की । जबकि पूर्व विभागाध्यक्ष डा जे पी तिवारी मुख्य अतिथि रहे ।कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रमाध्यक्ष प्रो जे पी पांडेय, विभागाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन एवं पूर्व विभागाध्यक्ष डा जे पी तिवारी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ । इसके बाद प्रिंसी शुक्ला ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का सफल संचालन किया। विभागाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने सभी अति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.