बलरामपुर में शुरू हुआ आधुनिक आधार सेवा केंद्र
बलरामपुर, जून 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। आम नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएं अधिक सरल, सुलभ और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने नगर पालिका क्षेत्र बलरामपुर में एक अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ किया है। पासपोर्ट सेवा केंद्र की तर्ज पर विकसित यह केंद्र तुलसीपुर रोड स्थित रिश्ता दरबार बिल्डिंग में संचालित किया जा रहा है। नए आधार सेवा केंद्र के शुरू होने से अब जिले के लोगों को आधार कार्ड से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। केंद्र पर नए आधार कार्ड का नामांकन, बायोमेट्रिक अपडेट, नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर तथा ई-मेल आईडी में संशोधन जैसी सभी महत्वपूर्ण सेवाएं निर्धारित सरकारी शुल्क पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। यूआईडीएआई की तरफ से व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.