लखनऊ, मई 30 -- बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टर अब भी मरीजों को बाहर की दवाएं लिख रहे हैं। कुछ दवाएं पर्चे पर लिखी जा रही हैं। बाकी मरीज को अलग से बताकर मेडिकल स्टोर पर भेजा जा रहा है। डिप्टी सीएम और बलरामपुर के निदेशक के सख्त आदेश के बाद भी डॉक्टर बाज नहीं आ रहे हैं। एक महिला की शिकायत पर अस्पताल प्रशासन ने जांच कराने की बात कही है। हरदोई की मरीज रेखा को नस संबंधी समस्या थी। वह शुक्रवार सुबह बलरामपुर की ओपीडी पहुंचीं। फिजीशियन से कमर के नीचे हिस्से में समस्या बताई। डॉक्टर ने पर्चे पर दवाएं लिखकर मरीज को बाहर मेडिकल स्टोर पर भेज दिया। मेडिकल स्टोर संचालक ने 15 दिन की दवा 2000 रुपये की बताई। महिला मरीज ने रुपये कम होने पर सिर्फ चार दिन की दवा ली। महिला मरीज ने मामले की शिकायत अस्पताल प्रशासन से की है। बलरामपुर के निदेशक डॉ. दिनेश कुमार ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.