लखनऊ, फरवरी 17 -- - एनएचएम के जरिए संविदा पर दो साल से तैनात थे न्यूरो सर्जन - न्यूरो सर्जन की सेवाएं समाप्त होने से मरीजों को केजीएमयू व दूसरे संस्थानों में इलाज के लिए दौड़ लगानी पड़ रही लखनऊ, संवाददाता। बलरामपुर अस्पताल में न्यूरो सर्जन का पद रिक्त चल रहा है। कोई डॉक्टर न होने से मरीजों को बिना इलाज के लौटना पड़ रहा है। मरीजों की सर्जरी भी प्रभावित हो रही है। मरीजों को केजीएमयू या दूसरे चिकित्सा संस्थानों में इलाज के लिए रेफर किया जा रहा है। ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। बलरामपुर में कोई भी स्थायी न्यूरो सर्जन नहीं है। एनएचएम की ओर से एक न्यूरो सर्जन डॉ. विनोद तिवारी को बलरामपुर अस्पताल में संविदा पर तैनात किया गया था। वह दो साल से संविदा पर बलरामपुर में मरीजों को इलाज दे रहे थे। जनवरी में उनका कार्यकाल पूरा हो ...