बलरामपुर, नवम्बर 23 -- यूपी के बलरामपुर जिले के जरवा कोतवाली में तैनाती के दौरान एक स्थानीय व्यक्ति से जबरन धन वसूली करने के दोषी पाए जाने पर दो पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इस कार्रवाई की जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास कुमार ने बताया कि जरवा कोतवाली में तैनात आरक्षी (सिपाही) ध्रुव चंद्र और राजू यादव के खिलाफ एक स्थानीय व्यक्ति से अवैध वसूली करने के आरोप में 4 सितंबर 2023 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, गोरखपुर ने 21 जनवरी 2025 को दोनों कांस्टेबलों को सजा सुनाई थी। एसपी ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत दोषी पाए जाने के बाद शनिवार को विभागीय कार्यवाही करते हुए ...