बलरामपुर में दोहरी नागरिकता का बड़ा खुलासा
बलरामपुर, जुलाई 4 -- बलरामपुर। नेपाल व भारत दोनों देशों की नागरिकता रखने तथा फर्जी तरीके से भारतीय दस्तावेज बनवाकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के आरोप में जरवा थाने में 27 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देश पर की गई जांच के आधार पर हुई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) तथा जनप्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 की धारा 31 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। एफआईआर के मुताबिक जिलाधिकारी के पत्र के आधार पर उपनिरीक्षक शंभू सिंह ने जांच की। जांच में पाया गया है कि नेपाल देश के दांग जिले के कोयलाबास क्षेत्र के रहने वाले कई लोगों ने बलरामपुर जिले के जरवा कोतवाली क्षेत्र के बालापुर-अनवरडीह तथा तुलसीपुर क्षेत्र के शीतलापुर रिजवान गली में निवास दर्शाकर भारतीय आधार कार्ड, मतदाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.