बलरामपुर में जिला सहकारी बैंक के गठन को सरकार की हरी झंडी
लखनऊ, अगस्त 21 -- बलरामपुर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के गठन को शासन ने नोटिफिकेशन द्वारा अनुमति देते हुए अग्रेतर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। बैंक के गठन के लिए चालू वित्तीय वर्ष में 14.90 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। बलरामपुर जिला सहकारिता बैंक का कार्यक्षेत्र बलरामपुर और गोंडा जिला होगा।सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने बताया कि सरकार का उद्देश्य सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को आधुनिक बनाते हुए किसानों और आम नागरिकों को उनकी आवश्यकता के मुताबिक बैंकिंग व वित्तीय सुविधाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि बलरामपुर और गोंडा के किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से 3 प्रतिशत ब्याज दर पर किसान क्रेडिट कार्ड लोन की सुविधा, डोर-स्टेप बैंकिंग और डिजिटल बैंकिंग जैसी आधुनिक सेवाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। इससे किसानों को कृषि ऋण और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.