कटिहार, सितम्बर 7 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। खरीफ सीजन के बीच किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज उपलब्ध कराने और उर्वरक वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए कृषि विभाग ने निगरानी तेज कर दी है। इसी कड़ी में रविवार को जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार ने बलरामपुर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर सीधे किसानों से संवाद किया। उन्होंने संकर धान एवं संकर मक्का की खेती के लिए वितरित कृषि उपादानों की उपलब्धता का जायजा लिया, वहीं चार उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर वितरण व्यवस्था की भी पड़ताल की। क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों से पूछा कि उन्हें संकर धान एवं संकर मक्का की खेती के लिए आवश्यक कृषि उपादान समय पर मिल रहे हैं या नहीं। किसानों से खाद, बीज और अन्य कृषि आदानों की उपलब्धता के संबंध में फीडबैक लिया गया। सा...