बलरामपुर, मार्च 31 -- तुलसीपुर, संवाददाता। नगर का मिल चुंगी नाका चौराहा इन दिनों अतिक्रमण की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। बघेलखंड रोड पर ठेला व ई-रिक्शा चालकों द्वारा सड़क की पटरियों पर कब्जा कर लेने से आवागमन बाधित हो रहा है। स्थिति यह है कि चार पहिया और दो पहिया वाहनों के साथ पैदल राहगीरों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि नगर क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई की जाती रही है, लेकिन इस चौराहे पर हालात जस के तस बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ अतिक्रमणकारी चेतावनी के बावजूद पटरियां खाली नहीं करते, जिससे जाम की समस्या स्थायी रूप ले चुकी है। वर्तमान में गन्ना पेराई सत्र चल रहा है। जरवा रोड, बघेलखंड रोड और लाल चौराहे की ओर से गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राली, ट्रक और ट्राला बड़ी सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.