बलरामपुर, जनवरी 29 -- बलरामपुर। तुलसीपुर क्षेत्र के ग्राम गनवरिया निवासी अनीता ने 24 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि शाम को बेटा राजा बाबू (19) भोजन करके घर आ रहा था। तभी गांव के रामकुमार, अरविंद व एक नाम अज्ञात ने मामूली विवाद में पिटाई कर दी। बेटे की हालत गंभीर है, जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.