बलरामपुर, अप्रैल 7 -- अविनाश त्रिपाठी/बलरामपुर,संवाददाता। बलरामपुर महोत्सव में मनोरंजन के लिए उमड़ी भीड़ के बीच सुरक्षा में तैनात उतरौला कोतवाली के एसएचओ अवधेश राज सिंह ने एक युवक को थप्पड़ा मारा और लात मारा। मारपीट करने के दौरान उनका वीडियों मौके पर मौजूद लोगों ने रिकार्ड कर लिया। यह वीडियो वायरल हो गया। महोत्सव परिसर में आमजन से अभद्रता की शिकायत लोगों ने विभागयी उच्चाधिरियों से की गई। जिसके बाद मामले में एसपी ने जांच के आदेश दिए। रविवार को बलरामपुर महोत्सव में भारी भीड़ जुटी थी। यहां एसएचओ उतरौला अवधेश राज सिंह की ड्यूटी लगाई गई थी। उनके व्यवहार को लेकर पिछले दो दिनों से लोग शिकायतें कर रहे थे। रविवार को मामला तब और बिगड़ गया जब उन्होंने हद पार कर दी। उन्होंने आमजन से बदसलूकी की, जबकि उनके सहकर्मी उन्हें ऐसा करने से रोकते रहे। अपर पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.