बलरामपुर, मार्च 31 -- बलरामपुर, संवाददाता। मुख्यालय स्थित बड़ा परेड ग्राउंड में तीन से पांच अप्रैल तक आयोजित होने वाले 'बलरामपुर महोत्सव' की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने मंगलवार को स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मंच, स्टॉल, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई व सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि महोत्सव के सभी आयोजन उच्च स्तर की स्वच्छता, सुरक्षा और सुव्यवस्था के साथ संपन्न कराए जाएं। यह महोत्सव जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वावधान में आयोजित होगा, जो जनपद की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय प्रतिभाओं और पर्यटन संभावनाओं को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। महोत्सव में...