बलरामपुर, मार्च 31 -- तुलसीपुर। स्थानीय विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बडगौ में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। सफाई कर्मी के नियमित रूप से न आने के कारण नालियां गंदगी से पटी पड़ी हैं और उनमें से तीव्र दुर्गंध उठ रही है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन दूभर हो गया है। लोगों का कहना है कि कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से शीघ्र सफाई अभियान चलाकर समस्या के समाधान की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.