बलरामपुर, मार्च 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने 16 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई है। पूर्व विधायक ने बाढ़ खंड के कार्यों की जांच कराने की मांग की है। पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री को दिए गए पत्र में कहा है कि बाढ़ खंड में 30 से 50 प्रतिशत बिलों के टेंडर की जांच कराई जाए। पूर्व विधायक ने अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। बिना टेंडर के कार्य कराकर करोड़ों रुपये के भुगतान किए गए। 40 से 50 प्रतिशत तक बिलों का टेंडर स्टीमेट व अनुबंध के अनुरूप नहीं है। गैसड़ी में बाढ़ के समय ग्राम मधवानगर खादर, इमिलिया खादर, बरगदहा व सोहना में बगल की मिट्टी निकालकर बोरे में भरकर बांध बनाकर भुगतान कर लिया गया। हरवंशपुर कूड़ी में 5.19 करोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.