आजमगढ़, फरवरी 16 -- आजमगढ़। शहर के बलरापुर पुलिस चौकी में पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी सेल का सोमवार को एसपी सिटी मधुवन कुमार सिंह ने उद्घाटन किया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और साक्ष्य-आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी सेल में अत्याधुनिक कंप्यूटर सिस्टम और उपकरण मौजूद हैं। इस दौरान सीओ सिटी शुभम तोदी, कोतवाल यादवेंद्र पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...