बलरामपुर, फरवरी 11 -- बलरामपुर, संवाददाता। नेपाल सीमा से सटे नगर पंचायत पचपेड़वा को तहसील का दर्जा दिए जाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती जा रही है। क्षेत्रीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और किसान संगठनों ने मुख्यमंत्री से पचपेड़वा को तहसील घोषित करने की मांग दोहराई है। यह मांग कोई नई नहीं है। स्थानीय लोग वर्ष 2005 से लगातार इस मुद्दे को उठाते आ रहे हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। पचपेड़वा क्षेत्र भौगोलिक रूप से जटिल परिस्थितियों वाला इलाका है। यहां के कई गांव जंगलों, पहाड़ों की तलहटी और बाढ़ प्रभावित खादर क्षेत्रों में बसे हैं। नेपाल सीमा से सटे होने के कारण यहां प्रशासनिक पहुंच और भी चुनौतीपूर्ण हो जाती है। वर्तमान में इन क्षेत्रों के लोगों को अपने राजस्व, न्यायिक और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए तुलसीपुर तहसील जाना पड़ता है, जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.